Wednesday, September 16, 2026
Latest Post
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना
Business Health Maharashtra

मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर ने गोंदिया में अत्याधुनिक डायग्नोस्टिक लैब के शुभारंभ के साथ विदर्भ में अपनी उपस्थिति को मजबूत किया

Metropolis Healthcare strengthens its presence in Vidarbha with the launch of state-of-the-art diagnostic lab in Gondia

मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर ने गोंदिया में अत्याधुनिक डायग्नोस्टिक लैब के शुभारंभ के साथ विदर्भ में अपनी उपस्थिति को मजबूत किया

अमीरा शाह के नेतृत्व वाली मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर लिमिटेड, भारत की दूसरी सबसे बड़ी और सबसे प्रतिष्ठित पैथोलॉजी लेबोरेटरी चैन, ने गोंदिया जिले में एक उन्नत डायग्नोस्टिक परीक्षण सुविधा के शुभारंभ के साथ महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में अपनी उपस्थिति को और बढ़ाया है। क्षेत्र में प्रयोगशाला स्थापित करने वाली पहली राष्ट्रीय डायग्नोस्टिक्स कंपनी के रूप में, नई फेसिलिटी लगभग 1,000 वर्ग फुट में फैली हुई है और प्रति माह 6,000 नमूनों को संसाधित करने में सक्षम है। यह सेवाओं की एक व्यापक सुविधा प्रदान करता है – नियमित पैथोलॉजी से लेकर उन्नत मॉलिक्यूषलर डायग्नोस्टिक्स तक – जो क्षेत्र के लिए उच्च-गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच को बेहतर बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
प्रयोगशाला का औपचारिक उद्घाटन मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर लिमिटेड के मुख्य व्यवसाय अधिकारी – पश्चिम, मध्य और उत्तर भारत, श्री भूपेंद्र सिंह राजावत द्वारा वरिष्ठ टीम सदस्यों की उपस्थिति में किया गया, जिसमें श्री राहुल कवणकर, एवीपी और बीयू प्रमुख – शेष महाराष्ट्र; डॉ. स्मिता सुदके, प्रयोगशाला प्रमुख – पुणे और शेष महाराष्ट्र; डॉ. पूजा बाम्बोर्डे, प्रयोगशाला प्रमुख – गोंदिया; और श्री विक्रांत पवार, क्लस्टर बिक्री प्रबंधक शामिल थे।
लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर लिमिटेड के मुख्य व्यवसाय अधिकारी (पश्चिम, मध्य और उत्तर भारत) श्री भूपेंद्र सिंह राजावत ने कहा: “हमें विदर्भ क्षेत्र में अपनी पांचवीं डायग्नोस्टिक प्रयोगशाला शुरू करने पर गर्व है, गोंदिया नागपुर, अमरावती, अकोला और चंद्रपुर में हमारे नेटवर्क में शामिल हो गया है। महाराष्ट्र में चार दशकों से अधिक की विरासत के साथ, मेट्रोपोलिस टियर 2 और टियर 3 शहरों में स्वास्थ्य सेवा की पहुँच बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ध्यान अत्याधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक विशेषज्ञता द्वारा संचालित तेज़, सटीक और विश्वसनीय डायग्नोस्टिक सेवाएँ प्रदान करने पर है। स्थानीय अस्पतालों, चिकित्सकों और सार्वजनिक स्वास्थ्य स्टेकहोल्डर्स के साथ मिलकर काम करके, हमारा लक्ष्य पूरे क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य परिणामों में योगदान देना है।”
मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर लिमिटेड की पुणे और शेष महाराष्ट्र की प्रयोगशाला प्रमुख डॉ. स्मिता सुदके ने कहा: “गोंदिया में इस नई प्रयोगशाला के साथ, हम मेट्रोपोलिस की विशेष निदान को समुदाय के करीब ला रहे हैं। हमारी सेवाएँ व्यापक दायरे में फैली हुई हैं – स्वास्थ्य जांच और क्रॉनिक कं‍डीशन की निगरानी से लेकर गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी, ऑन्कोलॉजी, महिला और बाल स्वास्थ्य और संक्रामक रोगों जैसे जटिल क्षेत्रों तक, चाहे वह प्रारंभिक पहचान हो, उन्नत रोग प्रबंधन हो या सुपर-स्पेशियलिटी देखभाल के लिए सहायता हो, हम सटीक निदान प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हैं जो डॉक्टरों और रोगियों दोनों को सशक्त बनाता है। नवाचार, सटीकता और रोगी-प्रथम मानसिकता हमारे द्वारा किए जाने वाले हर काम के मूल में बनी हुई है।”
नई मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर लिमिटेड प्रयोगशाला राइस सिटी बिल्डिंग, गांधी चौक, अग्रसेन गेट के पास, गोंदिया (महाराष्ट्र) में स्थित है।