Wednesday, September 16, 2026
Latest Post
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना
Gujarat Religion

भगवान जगन्नाथ को मिला गार्ड ऑफ ऑनर

भगवान जगन्नाथ को मिला गार्ड ऑफ ऑनर

भगवान श्री जगन्नाथ की 148वीं रथयात्रा शुरू हो चुकी है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने श्री जगन्नाथ मंदिर अहमदाबाद में आयोजित मंगला आरती में परिवार समेत हिस्सा लिया और महाप्रभु के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने रथयात्रा की विधिवत शुरुआत की और पारंपरिक पाहिंद विधि का पालन करते हुए भगवान के रथ के सामने सोने की झाड़ू लगाकर यात्रा का शुभारंभ किया। ये विधि सेवा और समर्पण का प्रतीक मानी जाती है। गृह मंत्री अमित शाह ने मंगला आरती के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, “रथयात्रा के पावन अवसर पर श्री जगन्नाथ मंदिर, अहमदाबाद की मंगला आरती में शामिल होना अपने आप में दिव्य और अलौकिक अनुभव होता है। महाप्रभु की मंगला आरती में शामिल होकर दर्शन-पूजन किया। महाप्रभु सभी पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें।”

इसके पहले अमित शाह ने देशवासियों को श्री जगन्नाथ रथयात्रा को लेकर शुभकामनाएं दीं। शाह ने ‘एक्स’ पर लिखा, “जय जगन्नाथ! सभी को श्री जगन्नाथ रथयात्रा के पावन उत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं। श्री जगन्नाथ जी की रथयात्रा आस्था और विश्वास का अनूठा संगम है, जो बताती है कि भक्ति, संस्कृति और विरासत को एक साथ सहेजते हुए आगे बढ़ते रहना हमारे मूल में है। महाप्रभु जगन्नाथ, वीर बलभद्र और माता सुभद्रा से सभी के कल्याण व उन्नति की कामना करता हूं।” भगवान जगन्नाथ को अहमदाबाद में ओडिशा के पुरी की तरह ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया। गार्ड ऑफ ऑनर देने की परंपरा अहमदाबाद में पहली बार हो रही है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भगवान जगन्नाथ की पूजा की पहिंद विधि की और मंदिर से भगवान के रथ को प्रस्थान कराया।