जैन सोश्यल ग्रुप स्वागत ने फाग उत्सव मनाया
जैन सोश्यल ग्रुप स्वागत के प्रचार सचिव योगेंद्र सांड ने बताया कि श्रीपाल सकलेचा के नेततृव में एक निजी फार्म हाउस पर उत्साह व होली के नाच गानो के साथ फाग उत्सव मनाया। सभी ने प्राकृतिक रंगों और फूलों से होली खेली तथा बेहतर पर्यावरण का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन दिनेश धींग ने किया। आभार माना सुरेश छाजेड़ ने। इस मौके पर ललित वोरा, मोहनलाल जैन, सुशील गोखरू विमल बाफना विशेष रूप से उपस्थित थे।