शिविर में महिला डॉक्टर और नर्सो को आत्म रक्षा और जूडो कराटे की ट्रेनिग दी गई
प्रवीण जोशी
इंदौर। मार्शल आर्ट और जुडो कराटे ट्रैनर दिनेश मटके ने महिला डॉक्टर और नर्सो को जूडो कराटे के साथ साथ आत्म रक्षा की ट्रैनिंग दी। महिला आत्मरक्षा शिविर मालवा मिल स्थित एक निजी हॉस्पिटल में हुआ था। इस मौके पर डॉ. मनीष बिंदल, चान्सी मटके , श्रधा शुक्ला, विजय बरेठिया, प्रिया परिहार, मोहन सिह,चौहान और आर्यन राजपूत, विशेष रूप से उपस्थित थे।
दिनेश मटके ने बताया कि आज हर महिला डॉक्टर और नर्सो को अपनी आत्मरक्षा करते आनी चाहिए,क्योंकि कई बार महिला डॉक्टर और नर्सो को अकेले में भी अपनी ड्यूटी निभाना पड़ती है। सबसे ज्यादा संकट रात की ड्यूटी के समय आता है जब महिलाओ के पास और कोई नहीं होता है और सुरक्षा संबंधी कोई साधन भी नहीं होते है। पिछले दिनों कोलकाता में स्थित एक हॉस्पिटल में महिला नर्स के साथ बलातकार कर उसकी हत्त्या करने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना हो चुकी है। ऐसी घटनाओ के बाद महिला डॉक्टर और नर्सो की सुरक्षा पर कई सवाल खड़े हो गए।
मटके ने बताया कि मध्य प्रदेश के किसी निजी हॉस्पिटल में महिलाओ को जुडो कराटे और आत्म रक्षा का प्रशिक्षन का यह पहला आयोजन था।