Indore Metro

महिलाओं की सुरक्षा एवं उनके सम्मान का हमेंशा ध्यान रखने वाला, “मै हूं अभिमन्यु”,

Spread the love

इंदौर – महिला अपराधों पर अंकुश लगाने एवं समाज मेे महिलाओं के लिये सुरक्षित वातावरण निर्मित हो, इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार विशेष जागरूकता अभियान अभिमन्यु का द्वितीय चरण चलाया जा रहा हैं। जिसके अनुक्रम में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस उपायुक्त (मुख्या.) श्री जगदीश डावर एवं अति. पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा शाखा) श्रीमती प्रियंका डूडवे के दिशा-निर्देशन में इंदौर पुलिस की टीम द्वारा उक्त अभियान के तहत लोगों के बीच जाकर, समाज में महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध हो इसके लिए आम नागरिकों विशेषकर पुरुषों को महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरूक करने के साथ ही उनमें महिलाओ व बालिकाओ के प्रति सम्मान की दृष्टि व सकारात्मक व्यवहार विकसित हो इसके लिये भी उन्हें प्रेरित किया जा रहा है।

         इसी कड़ी में इंदौर पुलिस की टीम द्वारा आज दिनांक 03.08.23 को शासकीय हाई स्कूल अरण्य नगर इंदौर, सिगमा क्लासेस विजय नगर इंदौर में पहुंचकर वहां उपस्थित छात्र एवं छात्राओं को अभिमन्यु अभियान के बारे में जानकारी दी । और समाज में लड़कियों/महिलाओं के लिये सुरक्षित माहौल निर्मित हो इसके लिये लड़के/पुरूष महिलाओं के प्रति सम्मान का भाव रखें व उनकी सुरक्षा में वे पूर्ण सहभागी बने इसके लिये प्रेरित किया गया।

  जिस पर छात्रों ने, महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा का ध्यान रखने वाला मै हूं अभिमन्यु  ऐसा संकल्प भी लिया।  पुलिस टीम ने सभी को महिला सुरक्षा हेतु संचालित विभिन्न हेल्पलाईन की जानकारी भी दी।

  इसी प्रकार एक अन्य कार्यक्रम में इंदौर पुलिस की टीम ब्रह्माकुमारी आश्रम न्यू पलासिया इंदौर में पहुंची और वहां उपस्थित सभी पुरुषों और महिलाओं से कहां कि आप सभी वरिष्ठजन, समाज मे महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण निर्मित करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकते हैं। आप हमारी नौजवान पीढ़ी को इस संबंध में बताएं कि हमारे देश में पुरातन समय से ही महिलाओं का कितना सम्मान किया जाता है और उन्हें इसके लिए प्रेरित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *