मंत्रों के गुंजन से वातावरण शुद्ध होता है – वेदमूर्ति मोहिदे
इंदौर । माणक चौक राजवाडा स्थित श्री बच्चा हनुमान मन्दिर में वैदिक मंत्रो से तीन दिवसीय शुक्ल यजुर्वेद संहिता का पारायण शुरू हो गया है। आयोजन गुरु पूर्णिमा के तहत किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए श्री शुक्ल यजुवेर्दीय के याज्ञवल्क्य संस्था के अध्यक्ष पं. उपेंद्र जोशी और सचिव पं. तुषार जोशी ने बताया कि पारायण के लिए महाराष्ट्र के जालना और नासिक शहर से विशेष रूप से वेदमूर्ति हर्षद मोहिदे और तुषार चंदात्रे आये हुए है, जो भक्तों को शुक्ल यजुर्वेद के मंत्रों को मूल भाषा संस्कृत में सुना रहे है।
वेदमूर्ति हर्षद मोहिदे ने बताया कि शुक्ल यजुर्वेद में 40 अध्याय है और 2 हजार मंत्र है। मंत्रो के गुंजन से वातावरण शुद्ध होता है और मन को शांति मिलती है। शुक्ल यजुर्वेद संहिता का पारायण 19 जुलाई को रोजाना दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक होगा।