विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाये गये
उज्जैन , प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी एवं जनहितैषी योजनाओं पर आधारित विकसित भारत संकल्प यात्रा के अन्तर्गत जिले में विभिन्न ग्राम पंचायतों में निरन्तर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि सोमवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत तराना की नौगावां ग्राम पंचायत में यात्रा के दौरान स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। बड़नगर के ग्राम लिंबास में भी स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। साथ ही विभिन्न विभागों के अन्तर्गत संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता को दी गई। स्थानीय जनता को विकसित भारत के निर्माण की शपथ भी दिलवाई गई।
महिदपुर की ग्राम पंचायत बैजनाथ, घट्टिया, ओरड़ी, कंथारिया और बरथून में भी विकसित भारत संकल्प यात्रा के अन्तर्गत स्वास्थ्य शिविर और जन-जागरूकता शिविर लगाये गये।
उज्जैन के ग्राम करोहन और जरखोदा में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन ग्राम पंचायत भवन के परिसर में किया गया। इस दौरान गांव के सरपंच श्री राजेन्द्र सिंह, श्री महिपाल सिंह, श्रीमती अनीता जितेन्द्र गोयल, पंच श्री बाबू पटेल मौजूद थे। साथ ही खाद्य, कृषि, महिला एवं बाल विकास, सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारीगण, जनअभियान परिषद के विकास खण्ड समन्वयक श्री अरूण व्यास, श्री अशोक प्रजापति, प्रस्फुटन समिति एवं मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के छात्र और समस्त ग्रामीणजन उपस्थित थे।
विकसित भारत संकल्प यात्रा के अन्तर्गत ग्राम पंचायत कमठाना जनपद पंचायत खाचरौद में स्वास्थ्य कैम्प आयोजित किया गया। ग्राम बनबनी जनपद पंचायत बड़नगर में आयोजित कार्यक्रम में शासन की महत्वाकांक्षी जनहितैषी योजनाओं, लाभों और सुविधाओं के बारे जानकारी प्रदान की गई। कृषि विभाग द्वारा ग्रामीणों को प्राकृतिक खेती की जानकारी दी गई। विभिन्न ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा के आयोजन के सम्बन्ध में दीवार लेखन कर नागरिकों को जानकारी दी जा रही है।