Wednesday, September 16, 2026
Latest Post
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना
International

इजरायल में हमास के आतंकियों ने जमकर बरपाया कहर ,100 इजरायली नागरिकों के मारे जाने की खबर

इजरायल में हमास के आतंकियों ने जमकर बरपाया कहर ,100 इजरायली नागरिकों के मारे जाने की खबर

इजरायल में हमास के आतंकियों ने जमकर बरपाया कहर ,100 इजरायली नागरिकों के मारे जाने की खबर

हमास के आतंकी हमलों में कम से कम 100 इजरायली नागरिकों के मारे जाने की खबर है और 900 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इस बात की जानकारी इजरायल के विदेश मंत्रालय ने दी है। इजरायल में भयावह हालातों के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ट्वीट किया है। उन्होंने कहा, ‘आज मैंने इजरायल में भयावह हमास आतंकवादी हमलों के बारे में इजरायल के पीएम से बात की। मैंने उन्हें अपना समर्थन दिया और इजरायल की सुरक्षा के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता को दोहराया। जिल बिडेन और मैं उन परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है।’

पीएम मोदी ने कहा, ‘इजरायल में आतंकी हमलों की खबर से गहरा सदमा लगा है। निर्दोष पीड़ितों और उनके परिवारों के लिए हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं हैं। इस कठिन समय में हम इजरायल के साथ खड़े हैं।’

दरअसल फिलिस्तीन के आतंकी संगठन हमास ने इजरायल पर महज 20 मिनट में कई रॉकेट दागे, जिससे पूरे इजरायल में अफरा-तफरी मच गई। हमास के इस हमले के बाद इजरायल ने युद्ध की घोषणा कर दी और इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने ने कहा कि इजरायल अपने दुश्मन से पूरी कीमत वसूलेगा और इजरायल ने इसके लिए ऑपरेशन आयरन स्वार्ड्स को लॉन्च कर दिया है।