Saturday, September 12, 2026
Latest Post
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना
Madhya Pradesh

जी-20 सम्मेलन विश्व कल्याण की राह दिखाएगा – मुख्यमंत्री श्री चौहान

जी-20 सम्मेलन विश्व कल्याण की राह दिखाएगा – मुख्यमंत्री श्री चौहान

जी-20 सम्मेलन विश्व कल्याण की राह दिखाएगा - मुख्यमंत्री श्री चौहान

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि अत्यंत गौरव का विषय है कि भारत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जी-20 की अध्यक्षता कर रहा है। मैं इस अवसर पर हमारे देश की धरती पर पधारे सभी राष्ट्राध्यक्षों एवं अतिथियों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करता हूं। भारत ने हजारों वर्ष पहले वसुधैव कुटुम्बकम का सिद्धांत दिया, हम सम्पूर्ण विश्व को एक परिवार मानते हैं और जी-20 की थीम भी यही है। विश्व का कल्याण भारत का मूल भाव है, प्रधामनंत्री श्री मोदी विश्व का नेतृत्व कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में जी-20 का यह सम्मेलन विश्व के कल्याण के लिए, सबके सुखी और निरोगी रहने के लिए एक नई राह दिखाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मीडिया प्रतिनिधियों के माध्यम से जारी संदेश में यह बात कही।