लैला खान मर्डर केस में पिता परवेज टाक को फांसी की सजा
मुंबई की सेशन कोर्ट ने दोषी परवेज टाक को फांसी की सजा सुनाई है, 13 साल बाद कोर्ट ने इस केस में सजा का ऐलान किया है। परवेज टाक मृतक लैला खान का सौतेला पिता है फरवरी 2011 में महाराष्ट्र के इगतपुरी में एक फार्म हाउस पर परवेज टाक ने लैला खान और उसके परिवार के पांच अन्य लोगों की निर्मम हत्या कर दी थी और शव को जमीन के अंदर गाड़ दिया था। लैला खान मर्डर केस में 9 मई को सेशन कोर्ट ने परवेज टाक को दोषी करार दिया था और सजा के ऐलान पर फैसला सुरक्षित रख लिया था। प्रॉपर्टी को लेकर हुए विवाद के बाद परवेज टाक ने अपनी सौतेली बेटी लैला खान की हत्या कर दी थी। कातिल परवेज ने लैला की मां समेत 6 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था, घटना फरवरी 2011 की है।