Politics

एग्जिट पोल: महाराष्ट्र में महायुति को 137 से 157 सीटें मिलने का अनुमान

Spread the love

महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए विभिन्न एजेंसियों ने एग्जिट पोल के नतीजे जारी कर दिए हैं। पी-मार्क के एग्जिट पोल में झारखंड में इंडी गठबंधन की सरकार बनती दिख रही है। पी-मार्क के एग्जिट पोल के अनुसार, झारखंड में एनडीए को 31 से 40 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि इंडी गठबंधन को 37 से 47 सीटें मिल सकती है। वहीं अन्य को कोई सीट नहीं मिलने का अनुमान लगाया गया है। झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को दूसरे चरण के लिए 38 सीटों पर वोटिंग संपन्न हो चुकी है। वोटिंग संपन्न होने के बाद अब सबकी नजर विधानसभा चुनाव के परिणाम पर है। 23 नवंबर को झारखंड विधानसभा चुनाव का परिणाम भारतीय चुनाव आयोग द्वारा घोषित किया जाएगा। Matrize के सर्वे में भाजपा और आजसू गठबंधन को 42 से 47 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा कांग्रेस और झामुमो को 25 से 30 सीटें ही मिल सकती हैं। अन्य के खाते में 1 से 4 सीटें जा सकती हैं। पीपल्स पल्स के सर्वे में भी भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिल रहा है। यहां भाजपा को 42 से 48 सीटें मिलने का अनुमान है और झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन को 16 से 23 सीटें मिलने की बात कही गई है। भाजपा की गठबंधन सहयोगी आजसू को 2 से 5 सीटें हासिल हो सकती है

चाणक्य स्ट्रैटजीज के एग्जिट पोल के अनुसार, एनडीए को 45-50 सीट, इंडी एलायंस को 35-38 सीट अन्य को 3-5 सीट दी गई है। झारखंड में सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 41 है। सीवोटर के एग्जिट पोल में झारखंड में कांटे का मुकाबला नजर आ रहा है। यहां की 81 सीटों में से भाजपा गठबंधन के खाते में 34, कांग्रेस जेएमएम गठबंधन के खाते में 26 सीटें जानें की संभावना है, अन्य के खाते में 1 सीट जा सकती है। एक्जिट पोल में 20 सीटें ऐसी बताई गई हैं जिन पर कड़ी टक्कर है और जो जीत हार तय कर सकते हैं। झारखंड एक्सिस माइ इंडिया के Exit Poll में इंडिया ब्लॉक को बहुमत मिलता नजर आ रहा है। यहां की 81 सीटों में से इंडिया गठबंधन 53 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है, जबकि एनडीए के खाते में महज 25 सीटें आने की संभावना जताई गई है। अन्य के खाते में 3 सीटें जा सकती हैं।

महाराष्ट्र में पी-मार्क के एग्जिट पोल में महायुति की सरकार बनती दिख रही है। पी-मार्क के एग्जिट पोल के अनुसार, महाराष्ट्र में महायुति को 137 से 157 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि महाविकास अघाड़ी (एमवीए) को 126 से 146 सीटें मिल सकती हैं। वहीं अन्य को 2 से 8 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। ‘पीपुल्स पल्स’ ने प्रदेश में जरूरी बहुमत के आंकड़ों 145 पर ‘महायुति’ के आने की संभावना दिखाई है, जबकि ‘इलेक्टोरल एज’ ने ‘महाविकास अघाड़ी’ को बहुमत पाते हुए दिखाया है। पोल डायरी के एग्जिट पोल में महाराष्ट्र की 288 सीटों में से महायुति 122 से 186 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती हैं, जबकि महा विकास अघाड़ी 69 से 121 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है। अन्य के खाते में 12 से 29 सीटें जा सकती हैं। Matrize के एग्जिट पोल में महाराष्ट्र में NDA को 150 से 170, महाविकास अघाड़ी को 110 से 130 और अन्य को 8 से 10 सीटें मिल सकती है। मेगा लोकपाल एग्जिट पोल: महाराष्ट्र में महायुति को झटका लग सकता है। मेगा लोकपाल एग्जिट पोल के मुताबिक, महाविकास अघाड़ी 151 से 162 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। जबकिमहायुति को 115 से 128 सीटों पर ही संतोष करना पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *