Wednesday, September 16, 2026
Latest Post
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना
Delhi

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मोहम्मद अजहरुद्दीन को ED ने भेजा समन

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मोहम्मद अजहरुद्दीन को ED ने भेजा समन

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मोहम्मद अजहरुद्दीन को ED ने भेजा समन

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुदीन को प्रवर्तन निदेशालय ने समन भेजा है। अजहरुदीन पर हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन में गड़बड़ी का आरोप है। जानकारी के मुताबिक, एसोसिएशन में फंड में 20 करोड़ रुपये की हेराफेरी की गई है। अजहरुदीन को आज ईडी के सामने पेश होना है। ईडी ने हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकारियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था। ईडी ने तेलंगाना में 9 स्थानों पर छापेमारी की थी और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल उपकरण बरामद किए थे। यह पूरा मामला हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण में वित्तीय अनियमितता का है। आरोप है कि अधिकारियों ने निजी कंपनियों को उच्च दरों पर ठेके दिए और एसोसिएशन को करोड़ों रुपए का नुकसान पहुंचाया। इस मामले में ईडी ने तीन एफआईआर दर्ज की हैं और आगे की जांच जारी है।