Saturday, September 12, 2026
Latest Post
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना
BHOPAL

राज्य निर्वाचन आयोग में ई-फाइल सिस्टम लागू

राज्य निर्वाचन आयोग में ई-फाइल सिस्टम लागू

राज्य निर्वाचन आयोग में ई-फाइल सिस्टम लागू

राज्य निर्वाचन आयोग में अब किसी अधिकारी के टेबल में फाइल नहीं नजर आती। कर्मचारी भी फाइल लिये इधर-उधर अधिकारियों के कक्ष में नहीं दिखते। यह सब हुआ है पूरे आफिस में ई-फाइल सिस्टम लागू होने से। राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री बसंत प्रताप सिंह ने बताया है कि इस सिस्टम को लागू करने से फाइलों के निराकरण में तेजी आने के साथ ही उनके संधारण की भी समस्या खत्म हो गयी है।

सचिव राज्य निर्वाचन आयोग श्री अभिषेक सिंह ने बताया है कि पेपर लेस आफिस बनाने के संकल्प को पूरा करने के लिये पूरी टीम ने तन्मयता से कार्य कर ई-फाइल सिस्टम को मूर्त रूप दिया है। उन्होंने बताया कि कार्यालयीन सुविधा के लिये अलग-अलग पोर्टल बनाये गए हैं। अधिकारियों, कर्मचारियों के लिये इलेक्ट्रानिक ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम और न्यायालयीन प्रकरणों के लिये कोर्ट केस मैनेजमेंट सिस्टम बनाया गया है। ई-पोलिंग बूथ मैनेजमेंट सिस्टम पर भी कार्य हो रहा है।