Madhya Pradesh

राहुल गांधी को इतना हाइलाइट मत करिए : लक्ष्मण सिंह

Spread the love

पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह का कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को लेकर दिए गए बयान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है, जिसमें वे ये कहते हुए सुने जा रहे हैं कि श्री गांधी को ज्यादा ‘हाइलाइट’ करने की जरूरत नहीं है। गुना जिले की चाचौड़ा सीट से विधायक रह चुके श्री लक्ष्मण सिंह का कहना है कि श्री गांधी एक सांसद हैं। वे अध्यक्ष नहीं हैं। कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं। इसके अलावा राहुल गांधी कुछ नहीं हैं। उन्होंने मीडिया की ओर मुखातिब होते हुए कहा, “राहुल गांधी को इतना हाइलाइट आप लोग मत करिए। न हम करेंगे। वो एक सांसद हैं। केवल एक सांसद हैं और हमारे जो अन्य सांसद हैं, उनकी बराबरी के हैं।”

श्री लक्ष्मण सिंह ने कहा कि कोई जन्म से बड़ा नहीं होता है। कर्म से होता है। राहुल गांधी को इतना ज्यादा बड़ा नेता मत मानिए। मैं तो नहीं मानता। श्री सिंह का वीडियो शनिवार को गुना जिला मुख्यालय पर मीडिया से चर्चा के समय का बताया गया है। श्री सिंह अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं और इस बयान के बाद प्रदेश भाजपा के अनेक नेताओं ने इस सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने इस वीडियो को शनिवार को ही सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर दिया। श्री सलूजा ने लिखा है, “यह विचार कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह जी के भाई कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह जी के राहुल गांधी के बारे में हैं। अब जब इनके राहुल गांधी के बारे में ये विचार हैं तो…..?” मूल रूप से श्री गुना जिले के राघौगढ़ निवासी श्री सिंह सांसद और विधायक रह चुके हैं। हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव में वे चाचौड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर मैदान में थे, लेकिन उन्हें पराजय झेलना पड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *