Thursday, September 17, 2026
Latest Post
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना
Bihar

कांग्रेस पाकिस्तान से अपनी पार्टी का शुद्धिकरण करा ले: गिरिराज सिंह

कांग्रेस पाकिस्तान से अपनी पार्टी का शुद्धिकरण करा ले: गिरिराज सिंह

कांग्रेस पाकिस्तान से अपनी पार्टी का शुद्धिकरण करा ले: गिरिराज सिंह

महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले के राम मंदिर शुद्धिकरण वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस पाकिस्तान से अपनी पार्टी का शुद्धिकरण करा ले तो ज्यादा अच्छा होगा। नाम बदलकर मुस्लिम लीग कांग्रेस कर ले।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए गिरिराज सिंह ने अरविंद केजरीवाल की जमानत पर कहा कि सारे घोटालेबाज आएंगे एक साथ जुड़ेंगे। लेकिन जनता घोटालेबाजों को वोट नहीं देगी। सरकार बनाने के लिए जनता नरेंद्र मोदी को वोट देगी। नरेंद्र मोदी देश के लिए जरूरी हैं। नरेंद्र मोदी देश के गरीबों के मसीहा हैं। वह आने वाले दिनों में पूजे जाएंगे। राहुल गांधी और केजरीवाल जो करना है करें। गिरिराज सिंह ने कहा कि मोदी सरकार, एनडीए की सरकार और नीतीश कुमार की सरकार सारे विकास के काम कर रही है, जो पुल चेरिया बरियारपुर में हो या जहां भी हो वह एनडीए ही बनाएगी। यह कम्युनिस्ट नहीं बन पाएगी। कम्युनिस्ट पार्टी तो लूट खसोट करने वाली है।