Politics

तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के Exit Poll में कांग्रेस को बढ़त

Spread the love

तेलंगाना में मतदान खत्म होने के बाद पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को लेकर एग्जिट पोल आ चुके हैं। पांच विधानसभा चुनावों का यह अंतिम चरण का मतदान था। वहीं अब इंतजार एग्जिट पोल का भी खत्म हो गया है, जिसमें केसीआर की बीआरएस पार्टी को बड़ा झटका लगता दिखाई दे रहा है और कांग्रेस बढ़त में नजर आ रही है।

तेलंगाना के एग्जिट पोल में कांग्रेस को लीड

जन की बात के एग्जिट पोल में 48-64 सीटें मिलने की संभावना है। बीआरएस पिछड़ सकती है। इस सर्वे के मुताबिक मुख्यमंत्री केसीआर को 40-45 सीटें मिल सकती हैं। पहली बार भाजपा दोहरे अंकों में जा सकती है। भाजपा 7-13 सीटें जीत सकती है।
तेलंगाना में इंडिया टीवी सीएनएक्स के अनुमान के मुताबिक सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (BRS) को 31-47 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 63-79 सीटें मिल सकती हैं। भाजपा को महज दो-चार सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य की झोली में 5-7 सीटें जा सकती हैं।

छत्तीसगढ़ एग्जिट पोल : कांग्रेस को बढ़त

टीवी 5 न्यूज के अनुमान के मुताबिक कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलेगा। पार्टी 56-64 सीटें जीतने में सफल होगी। भाजपा को 29 से 39 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य और निर्दलीय के खाते में 0-2 सीटें जा सकती हैं।
एबीपी और सी वोटर के सर्वे में कांग्रेस को 41 से 53 सीटें मिलेंगी। भाजपा को 36 से 48 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य के खाते में 0-4 सीटें जा सकती हैं।
न्यूज-24 और टुडेज चाणक्या के एग्जिट पोल अनुमान में कांग्रेस को 57 सीटें मिल सकती हैं। भाजपा को 33 सीटें मिलेंगी। अन्य के खाते में एक भी सीट नहीं जाएगी।
रिपब्लिक और मैट्रिज के अनुमान के मुताबिक छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर हो सकती है। कांग्रेस को 44 से 52 सीटें मिल सकती हैं। भाजपा को 34 से 42 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य को 0-2 सीटें मिलने का अनुमान है। टीवी-9 पोल स्ट्रैट के अनुमान के अनुसार कांग्रेस को 40-50 सीटें मिल सकती हैं। भाजपा को 35-45 सीटें मिल सकती हैं। अन्य को 0-3 सीटें मिल सकती हैं।
टाइम्स नाऊ और ईटीजी के सर्वे में कांग्रेस को 48-56 सीटें मिलने का अनुमान है। इस सर्वे के मुताबिक भाजपा को 32-40 सीटें, जबकि अन्य के खाते में 2-4 सीटें जा सकती हैं।

मिजोरम के एग्जिट पोल

पूर्वोत्तर भारतीय राज्य मिजोरम के एग्जिट पोल अनुमान के मुताबिक एमएनएफ को 10-14 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 5-9 सीटें मिलने के आसार हैं। भाजपा जनाधार तलाशती दिख रही है। बीजेपी को 0-2 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य के खाते में 15-25 सीटें जा सकती हैं।

इंडिया टीवी सीएनएक्स के एग्जिट पोल के मुताबिक एमएनएफ 14-18 सीटें जीतेगी। कांग्रेस को 8-10 सीटें मिलेंगी। भाजपा को 0-2 सीट मिल सकती है। अन्य और निर्दलीय के खाते में 12-16 सीटें जानें का अनुमान है।
मिजोरम में एबीपी-सी वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक एमएनएफ को 14-18 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को 8-10 सीटें मिल सकती हैं। भाजपा को 0-2 सीटें मिल सकती हैं। जेपीएम को 12-16 सीटें मिल सकती हैं।

टाइम्स नाऊ-ईटीजी के एग्जिट पोल में एमएमएफ को 14-18 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को 8-10 सीटें मिल सकती हैं। भाजपा को 0-2 सीटें मिलने का अनुमान है। जेपीएम को 12-16 सीटें मिल सकती हैं। अन्य दलों को 0-5 सीटें मिलने का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *