Wednesday, September 16, 2026
Latest Post
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना
Madhya Pradesh

देश में इमरजेंसी कांग्रेस ने लगाई, कुर्सी हासिल करने के लिए देश का बंटवारा किया: उमा भारती

देश में इमरजेंसी कांग्रेस ने लगाई, कुर्सी हासिल करने के लिए देश का बंटवारा किया: उमा भारती

देश में इमरजेंसी कांग्रेस ने लगाई, कुर्सी हासिल करने के लिए देश का बंटवारा किया: उमा भारती

मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने आरोप लगाते हुए आज कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में देश को गर्त में ले जाने का काम किया है। सुश्री भारती ने गुना-शिवपुरी लोकसभा के पिछोर में भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश में इमरजेंसी कांग्रेस ने लगाई, कुर्सी हासिल करने के लिए देश का बंटवारा किया। देश में सिख दंगे करवाए। यह सब कांग्रेस की करतूतें हैं। कांग्रेस ने पूर्व में इतनी गलतियां और करतूतें की है कि आज कांग्रेस के बारे में कहने को कुछ नहीं बचा है। देश की जनता कांग्रेस के बारे में सब जानती है। कांग्रेस को अगर भाजपा का सामना करना है तो उसे अपने आपको एक विकल्प के रूप में प्रस्तुत करना होगा। जनता को यह बताना होगा कि वो किस तरह हमसे बेहतर देश चला सकते हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल हमेशा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपशब्द कहते हैं। लेकिन श्री मोदी ने देशवासियों को भारतीय होने का गौरव प्रदान किया है। देश में अमीर-गरीब का अंतर घट रहा है और विश्व में भारत का नाम हो रहा है।

सुश्री भारती ने कहा कि श्री मोदी ने देश के आम नागरिकों को ध्यान में रखते हुए तमाम योजना चलाई हैं, जिसके कारण आम लोगों को इसका लाभ मिल रहा है। पांच सौ साल के इंतजार के बाद अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा हो गई है। इस घड़ी का 500 साल से इंतजार था। हमारे राम आ गए हैं अब राम राज्य की जरूरत है। राम राज्य में प्रधानमंत्री श्री मोदी के सहयोगी के रूप में हनुमान और लक्ष्मण चाहिए। यह भूमिका पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और मेरे भतीजे श्री सिंधिया निभा सकते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने स्व राजमाता विजयाराजे सिंधिया को याद करते हुए कहा कि उनकी विनम्रता और सरलता का कोई जवाब नहीं था। उन जैसा प्यार और दुलार मुझे आज तक नहीं मिला। सन 1959 में राजमाता विजयाराजे सिंधिया ने सबसे पहले मध्यप्रदेश में जनसंघ की सरकार बनाई। राजमाता की तरह ही उनके प्रपौत्र श्री सिंधिया ने कुछ साल पहले श्री कमलनाथ की सरकार गिरा दी थी, क्योंकि श्री कमलनाथ ने किसानों की कर्ज माफी का वादा पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि वे मतदाताओं से आग्रह करतीं हैं कि उनके भतीजे को अधिक से अधिक वोटों से जिताएं। हमें श्री मोदी को मध्यप्रदेश से 29 कमल के फूलों की माला पहनानी हैं। इस माला में गुना-शिवपुरी का कमल सबसे अलग दिखना चाहिए। इसलिए श्री सिंधिया को ऐतिहासिक जीत दिलाएं।

सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रत्याशी श्री सिंधिया ने कहा कि 7 मई को सभी लोग वोट डालने के लिए आएं। उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री श्री मोदी की सरकार है। प्रदेश में डॉ मोहन यादव की सरकार है। यह समय मुझे सांसद बनाकर इस डबल इंजन की सरकार को ट्रिपल इंजन की सरकार में बदलने का समय है। उन्होंने कहा कि बीते 17 साल में विकास के मंत्र के साथ काम किया है। आगे भी इसी मंशा से काम करेंगे।