Saturday, September 12, 2026
Latest Post
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना
Madhya Pradesh

मुख्यमंत्री ने इंदौरी पान का स्वाद चखा

मुख्यमंत्री ने इंदौरी पान का स्वाद चखा

मुख्यमंत्री ने इंदौरी पान का स्वाद चखा

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज विदिशा में रेलवे प्लेटफार्म नम्बर एक से जैसे ही बाहर आए बेरिकेड के उस पार हजारों की संख्या में मौजूद गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों, छात्र-छात्राओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए दोनों हाथों से नमस्कार करते हुए तालियाँ बजाई। इसके बाद मुख्यमंत्री के साथ कई लोगों ने सेल्फी भी ली। मुख्यमंत्री ने लोगों से बात की और उनका हालचाल जाना उनकी समस्याओं को सुना।

मुख्यमंत्री ने इंदौरी पान का स्वाद चखा

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भ्रमण के दौरान माधवगंज स्थित इंदौरी पान की दुकान पर पहुँचकर पान खाया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा वर्षों पहले जैसा पान खाने को मिला करता था ठीक वही जायका आज भी है। उनके साथ चल रहे स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने भी इंदौरी पान का स्वाद लिया। कार्यक्रम के बाद श्री चौहान ने पूर्व वित्त मंत्री श्री राघव जी के घर पहुँचकर उनका हालचाल जाना।

पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा रेल्वे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर एक के बाहर स्थित सिद्धेश्वरी मंदिर में पहुँचकर पूजा-अर्चना की। जन-सामान्य से भेंट करते वे सीधे मंदिर पहुँचे और पूजा-अर्चना कर नागरिकों के कल्याण की कामना की।