Wednesday, September 16, 2026
Latest Post
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना
Madhya Pradesh

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान महाकालेश्वर के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान महाकालेश्वर के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान महाकालेश्वर के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को सोमवती अमावस्या पर भगवान महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए और सपत्नीक पूजन-अर्चन किया। पूजा-अर्चना पं. राजेश गुरु ने सम्पन्न कराया। पूजन के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव को कलेक्टर एवं महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री नीरज कुमार सिंह ने शॉल और श्रीफल भेंट किया।

मुख्यमंत्री ने महाकालेश्वर मंदिर परिसर में स्थित श्री वृद्ध कालेश्वर (जूना महाकालेश्वर) मंदिर और श्री अनादिकल्पेश्वर मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, श्री संजय अग्रवाल, संभागायुक्त श्री संजय गुप्ता, आईजी श्री संतोष कुमार सिंह, डीआईजी श्री नवनीत भसीन, कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती जयति सिंह, प्रशासक महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति श्री गणेश कुमार धाकड़ एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे।