Wednesday, September 16, 2026
Latest Post
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना
Madhya Pradesh

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान श्रीकृष्ण के किए दर्शन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान श्रीकृष्ण के किए दर्शन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान श्रीकृष्ण के किए दर्शन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर रात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के बाद गोपाल मंदिर पहुंचकर द्वारकाधीश भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए। दर्शन के बाद उन्होंने शहर सहित प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री डॉ.यादव को गोपाल मंदिर के मुख्य पुजारी श्री गिरी जी शर्मा ने माला भेंट की। मुख्यमंत्री ने पूजा-अर्चना के बाद मंदिर के बाहर मौजूद श्रद्धालुओं का अभिवादन किया।

उल्लेखनीय है कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर गोपाल मंदिर परिसर के बाहर शाम से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा था। भगवान श्रीकृष्ण पर आधारित भजन निरंतर प्रस्तुत किए जा रहे थे। विभिन्न स्थानों पर मंच लगाए गए थे।

राज्यसभा सांसद बाल योगी उमेशनाथ जी महाराज, विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, श्री बहादुर सिंह बोरमुंडला सहित अन्य गणमान्य नागरिक तथा प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।