Madhya Pradesh

मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह के निधन पर किया दु:ख व्यक्त

Spread the love

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि आरबीआई के गवर्नर , केंद्रीय वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री जैसे दायित्व उन्होंने कुशलता से निभाए। उन्होंने समयानुसार निर्धारित नीतियों से आर्थिक समृद्धि के प्रयासों में सहभागिता की। उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्वर्गीय डॉ. मनमोहन सिंह के शोकाकुल परिवारजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *