मध्यप्रदेश और राजस्थान में BJP की सरकार बनने का दावा : Exit Poll 2023
मध्यप्रदेश में 230 सीटों की विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 116 है। वहीं, न्यूज 24-चाणक्य ने मध्यप्रदेश में बीजेपी को 151 सीटें दी, जबकि कांग्रेस को 74 सीटें। वहीं, अन्य को पांच सीटें मिलती दिख रही हैं। टाइम्स नाउ-ईटीजी के मुताबिक, बीजेपी को 105-117, कांग्रेस को 109-125 और अन्य को 1-5 सीटें मिलने का अनुमान है। तो आईए जानते है एग्जिट पोल में किसकों कितनी सीटें मिलने का अनुमान है।
रिपब्लिक भारत का सर्वे = भाजपा को 118-130 सीटें, कांग्रेस को 97-107 सीटें, अन्य को दो सीटें
रिपब्लिक मैट्रिज के सर्वे के मुताबिक, बीजेपी को 118-130, कांग्रेस को 97-107 और अन्य को दो सीटें मिलने का अनुमान।
‘जन की बात’ के एग्जिट पोल के मुताबिक, मध्यप्रदेश में कांटे का मुकाबला है। कांग्रेस को 102 से 125 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, बीजेपी को 100 से 123 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, अन्य को पांच सीटें मिलेंगी।
इंडिया टूडे- एक्सिस माय इंडिया का एग्जिट पोल में भाजपा को 118-130 सीटें, कांग्रेस को 97-107 सीटें, अन्य को 0-2 सीटें मिलने का अनुमान बताया जा रहा है
तीन तारीख को हमारी सरकार आएगी: विश्वास सारंग
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल पर मंत्री विश्वास सारंग ने कहा, बीजेपी की सरकार बहुमत के साथ मध्यप्रदेश में सरकार बनाएगी। यहां की जनता ने पूरी तरह से ये मन बना लिया है कि बीजेपी की सरकार बने और प्रदेश नए विकास के आयाम को छुए। मैं पूरे दावे के साथ कह सकता हूं कि तीन तारीख को हमारी सरकार आएगी और सरकार बनने पर हम मिठाई खिलाएंगे।
राजस्थान में भाजपा की सरकार
राजस्थान विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल सामने आने के बाद धीरे-धीरे तस्वीर साफ हो होने लगी है। अनुमान के मुताबिक भाजपा बढ़त बनाती दिख रही है। अब किसकी सरकार बनेगी। इस बार रिवाज बदलेगा या कांग्रेस दोबारा सत्ता हासिल करने में कामयाब होगी, ये तो 03 दिसंबर को चुनाव परिणाम आने के बाद ही पता चलेगा।
दैनिक भास्कर के सर्वे के अनुसार राजस्थान में कांग्रेस को 85-95 सीटें। भाजपा को 98-105 सीटें और अन्य 10-15 सीटें मिलने का अनुमान है।
रिपब्लिक-मैट्रिज के सर्वे के अनुसार राजस्थान में कांग्रेस को 65-75 सीटें। भाजपा को 115-130 सीटें और अन्य 12-19 सीटें मिलने का अनुमान है।
राजस्थान में पी मार्क के सर्वे के अनुसार राजस्थान में भाजपा को 105-125 सीटें। कांग्रेस को 69-81 सीटें और अन्य 5-15 सीटें मिलने का अनुमान है।
टाइम्स नाऊ-ईटीजी के मुताबिक राजस्थान में भाजपा बढ़त में दिख रही है। भाजपा को 110-128 सीटें मिल रहीं हैं तो वहीं कांग्रेस को 56 से 72 सीटें और अन्य 13 से 21 सीटें मिलने का अनुमान है।