Saturday, September 12, 2026
Latest Post
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना
Entertainment

अभिनेता श्रेयस तलपड़े को दिल का दौरा पड़ा

अभिनेता श्रेयस तलपड़े को दिल का दौरा पड़ा

अभिनेता श्रेयस तलपड़े को दिल का दौरा पड़ा

अभिनेता श्रेयस तलपड़े को दिल का दौरा पड़ा है और उनकी यहां एक अस्पताल में एंजियोप्लास्टी हुई है। अस्पताल के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। श्रेयस (47) ने बृहस्पतिवार को बेचैनी की शिकायत की थी और वह अपने घर में बेहोश हो गए थे। उनके परिवार के सदस्य उन्हें अंधेरी के बेलेव्यू हॉस्पिटल लेकर गए थे। अस्पताल के अधिकारी ने कहा, ‘‘उन्हें देर शाम अस्पताल में भर्ती कराया गया और देर रात उनकी एंजियोप्लास्टी की गयी। वह ठीक हैं। वह आईसीयू में हैं।’’ मीडिया में आयी खबरों के अनुसार, तलपड़े अपनी आगामी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की शूटिंग से बृहस्पतिवार को घर लौटे थे।

उनके परिवार के एक सदस्य ने बताया कि अभिनेता स्वस्थ हो रहे हैं और उन्होंने मीडिया से निजता का सम्मान करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि वह ठीक हैं। वह पहले से बेहतर हैं। हम आपसे निजता का सम्मान करने का अनुरोध करते हैं।’’ हिंदी और मराठी सिनेमा में काम कर चुके श्रेयस को ‘‘इकबाल’’, ‘‘डोर’’, ‘‘ओम शांति ओम’’ और ‘‘गोलमाल’’ श्रृंखला की फिल्मों में उनके अभिनय के लिए पहचाना जाता है।