Indore Metro

34 पेटी अवैध मदिरा जब्त

Spread the love

कलेक्टर शिवम वर्मा के आदेशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विक्रय एवं परिवहन के विरुद्ध सतत अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में 20 अगस्त 2026 को वृत्त महू-ब के प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी पवन टीकेकर को मुखबिर से अवैध मदिरा के संबंध में सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर आबकारी उपनिरीक्षक राजेश वट्टी एवं टीम द्वारा सनराइज टाउन, बंजारी स्थित एक मकान पर दबिश देकर जांच की गई।दबिश के दौरान मौके से लंदन प्राइड व्हिस्की विदेशी मदिरा की 4 पेटी, लिमाउंट बीयर की 6 पेटी, देसी मदिरा प्लेन की 16 पेटी तथा देसी मदिरा मसाला की 8 पेटी, कुल 34 पेटी अवैध मदिरा बरामद कर जब्त की गई। जब्त मदिरा की कुल मात्रा 324 बल्क लीटर है। इसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 1 लाख 54 हजार 160 रुपये बताई गई है।अवैध मदिरा के संबंध में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1) एवं 34(2) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। विभाग द्वारा अवैध मदिरा के स्रोत एवं इसमें संलिप्त अन्य व्यक्तियों के संबंध में भी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *