Saturday, September 12, 2026
Latest Post
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना
International

पोप फ्रांसिस के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल हुईं राष्ट्रपति मुर्मू

President Murmu attended the state funeral of Pope Francis

पोप फ्रांसिस के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल हुईं राष्ट्रपति मुर्मू

वेटिकन सिटी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू परम पावन पोप फ्रांसिस के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने और भारत सरकार तथा भारत के लोगों की ओर से संवेदना व्यक्त करने के लिए वेटिकन पहुंचीं। राष्ट्रपति के साथ केंद्रीय संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू, अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन और गोवा विधानसभा के उपाध्यक्ष जोशुआ डिसूजा भी थे।
राष्ट्रपति 25 अप्रैल को रोम पहुंचीं और 26 तारीख को आयोजित राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल हुईं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वेटिकन सिटी में सेंट पीटर बेसिलिका में परम पावन पोप फ्रांसिस को श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति मुर्मू के साथ मंत्री श्री किरेन रिजिजू और राज्य मंत्री श्री जॉर्ज कुरियन भी श्रद्धांजलि देने के लिए गए।”
कैथोलिक ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस का 21 अप्रैल 2025 को निधन हो गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा था कि भारत के लोगों के प्रति उनका स्नेह हमेशा याद रखा जाएगा।
विदेश और पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने 22 अप्रैल को नई दिल्ली में अपोस्टोलिक नन्सिएचर यानी होली सी के दूतावास का दौरा किया था और शोक पुस्तिका पर हस्ताक्षर किए थे। इसके अलावा भारत ने पोप फ्रांसिस के निधन पर तीन दिन का राजकीय शोक भी घोषित किया था।