Saturday, September 12, 2026
Latest Post
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना
Uttar Pradesh National Religion

संगम स्नान के महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो को बेचा जा रहा सोशल मीडिया पर

संगम स्नान के महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो को बेचा जा रहा सोशल मीडिया पर

साइबर पेट्रोलिंग के दौरान पता चला कि महाकुंभ में आईं कुछ महिलाओं के स्नान करने और कपड़े बदलते समय का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर अपलोड किया जा रहा है। पुलिस ने एक ऐसे ही इंस्टाग्राम अकाउंट @neha1224872024 के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया। इस अकाउंट के माध्यम से महिला स्नानार्थियों के अशोभनीय वीडियो पोस्ट किया गया था। महिलाओं के वीडियो टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर अपलोड किए जा रहे है और बेचा भी जा रहा है। प्रयागराज पुलिस ने महिला स्नानार्थियों की अमर्यादित वीडियो को पोस्ट करने और बेचने वाले सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने बताया- महिला श्रद्धालुओं की अशोभनीय वीडियो, फोटो शेयर करने और टेलीग्राम पर बेचने का दावा करने वालों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।