Saturday, September 12, 2026
Latest Post
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना
Uttar Pradesh

नाबालिग लड़की के साथ रेप मामले में नवाब सिंह यादव का डीएनए सैंपल हुआ मैच

नाबालिग लड़की के साथ रेप मामले में नवाब सिंह यादव का डीएनए सैंपल हुआ मैच

नाबालिग लड़की के साथ रेप मामले में नवाब सिंह यादव का डीएनए सैंपल हुआ मैच
नवाब सिंह यादव का नाबालिग रेप पीड़िता के साथ डीएनए सैंपल मैच हुआ है। इसी के साथ पीड़िता के साथ बलात्कार की पुष्टि हुई है। फोरेंसिक रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। 11 अगस्त की रात को नवाब सिंह यादव ने नाबालिग लड़की के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया था। इस दौरान पीड़िता ने पुलिस को कॉल किया था और मामले की जानकारी दी थी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। जब पुलिस वहां पहुंची तो पीड़िता की बुआ भी वहां मौजूद थी तो पुलिस ने बुआ को कस्टडी में लेकर पूछताछ की थी। पीड़िता की ओर से शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया था और पीड़िता का उसके परिजनों की सहमति के आधार पर मेडिकल कराया गया था। मेडिकल होने पर रेप की पुष्टि हुई थी। इसके बाद पुलिस ने धाराएं जोड़कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। इस रेपकांड की दूसरी आरोपी पीड़िता की बुआ है, जो नाबालिग को लेकर लखनऊ से नवाब सिंह यादव के पास उसके कॉलेज में पहुंची थी। घटना के समय वह कमरे के बाहर मौजूद थी। पीड़िता ने उसे आवाज भी लगाई थी, लेकिन उसने कोई मदद नहीं की थी। पुलिस नवाब सिंह और पीड़िता की बुआ दोनों को अरेस्ट कर चुकी है।