Sports

इलाज के लिए लंदन जाएंगे महेंद्र सिंह धोनी

Spread the love

महेंद्र सिंह धोनी बड़ी बीमारी का शिकार है जिसके इलाज के लिए वह लंदन जाएंगे, धोनी के आईपीएल क्रिकेटर के रूप में भविष्य को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। लंबे समय से सीएसके के कप्तान धोनी ने 2024 आईपीएल सीज़न से पहले टीम की बागडोर युवा रुतुराज गायकवाड़ को सौंप दी थी, जिससे कई लोगों को आश्चर्य हुआ कि क्या यह वास्तव में आईपीएल में धोनी का आखिरी सीज़न होगा। धोनी इस सीजन में मसल टियर से परेशान थे। धोनी अपनी मांसपेशियों की चोट के इलाज के लिए लंदन जा सकते हैं, जहां उनकी सर्जरी हुई थी लंदन में इलाज कराने के बाद ही धोनी अपने संन्यास के बारे में फैसला लेंगे।

नई रिपोर्ट में इस मामले से जुड़े करीबी सूत्रों का हवाला देते हुए दावा किया गया है कि एमएस धोनी अपनी मांसपेशियों में चोट के इलाज के लिए जल्द ही लंदन जा सकते हैं रिपोर्ट के मुताबिक धोनी अपना इलाज पूरा होने के बाद ही अपने आईपीएल भविष्य पर फैसला लेंगे, जिसमें लगभग 5-6 महीने लगने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *