Saturday, September 12, 2026
Latest Post
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना
Uttar Pradesh

वाराणसी से PM मोदी को चुनौती देंगे धरतीपकड़

वाराणसी से PM मोदी को चुनौती देंगे धरतीपकड़

वाराणसी से PM मोदी को चुनौती देंगे धरतीपकड़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 मई की दोपहर वाराणसी सीट से लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर दिया. पीएम मोदी यहां से साल 2014 और 2019 में चुनाव जीत चुके हैं. इस बार वाराणसी से उन्हें एक और बुजुर्ग शख्स चुनौती दे रहे हैं. यह शख्स मध्य प्रदेश के दतिया जिले के रहने वाले हैं. इनका नाम रामकुमार वैद्य है. वे समाजसेवी हैं और चूरन बेचते हैं. वे दतिया के इंदरगढ़ कस्बे के धरतीपकड़ भी कहे जाते हैं. वैद्य हाल ही में उस वक्त चर्चा में आए थे जब उन्होंने 25 हजार रुपये की चिल्लर जमाकर नामांकन पत्र खरीद लिया था. वाराणसी लोकसभा सीट से पीएम मोदी को चुनौती देने वाले रामकुमार इससे पहले भी पार्षद से लेकर विधायक तक के कई चुनाव लड़ चुके हैं. लेकिन, इस बार उन्होंने अपना संसदीय क्षेत्र बदल लिया. उन्होंने बताया कि वे इलाके की जनसमस्याओं को संसद में उठाने के लिए वाराणसी से चुनाव लड़ने पहुंचे हैं. वैद्य के नामांकन फॉर्म खरीदने की कहानी भी अजब है. वे आसपास के इलाके में 1-2 रुपये की चूरन की पुड़िया बेचते हैं. इसी पुड़िया को बेचते-बेचते उनके पास हजारों की संख्या में सिक्के जमा हो गए. इन सिक्कों को झोले में भरकर वे वाराणसी पहुंचे थे.