Saturday, September 12, 2026
Latest Post
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना
Telangana

उन्हें 15 मिनट का समय लगेगा, लेकिन अगर पुलिस हटा दी जाए तो हमें 15 सेकंड लगेंगे: नवनीत राणा

उन्हें 15 मिनट का समय लगेगा, लेकिन अगर पुलिस हटा दी जाए तो हमें 15 सेकंड लगेंगे: नवनीत राणा

उन्हें 15 मिनट का समय लगेगा, लेकिन अगर पुलिस हटा दी जाए तो हमें 15 सेकंड लगेंगे: नवनीत राणा

हैदराबाद से भाजपा उम्मीदवार माधवी लता के समर्थन में रैली करते हुए भाजपा नेता और अमरावती से सांसद नवनीत राणा ने एक बयान दिया है। राणा ने एआईएमआईएम नेता अकबरुद्दीन औवेसी के एक बयान पर जवाब देते हुए कुछ विवादित बोल बोले। रैली में बोलते हुए राणा ने औवेसी बंधुओं को उनके गढ़ हैदराबाद में चेतावनी देते हुए कहा कि देश में “हिंदू-मुस्लिम अनुपात” को संतुलित करने के लिए उन्हें ’15 मिनट’ का समय लगेगा, लेकिन अगर पुलिस हटा दी जाए तो हमें 15 सेकंड लगेंगे। हैदराबाद से उम्मीदवार असदुद्दीन ओवैसी के छोटे भाई ने कहा था कि है, ‘पुलिस को 15 मिनट के लिए हटा दें ताकि हम उन्हें दिखा सकें कि हम क्या कर सकते हैं’, मैं अकबरुद्दीन से कहना चाहती हूं कि आपको 15 मिनट लग सकते हैं, लेकिन हमें केवल 15 सेकंड लगेंगे। भाजपा ने तेजतर्रार नेता माधवी लता को चार बार के लोकसभा सांसद और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के सामने खड़ा किया है। यह पहली बार है कि भाजपा ने हैदराबाद निर्वाचन क्षेत्र से एक महिला उम्मीदवार को मैदान में उतारा है। बता दें कि ओवैसी 2004 से हैदराबाद से सांसद चुने जा रहे हैं।