Wednesday, September 16, 2026
Latest Post
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना
Health

कोरोना ने फिर मचाया कोहराम, एक्टिव मामले 4097

कोरोना ने फिर मचाया कोहराम, एक्टिव मामले 4097

कोरोना ने फिर मचाया कोहराम, एक्टिव मामले 4097

देश में जैसे-जैसे ठंड बढ़ रही है, उससे भी तेज रफ्तार में कोरोना वायरस के नए मामले सामने आ रहे हैं. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 702 नए मामले सामने आए हैं, जिससे चिंता और बढ़ती ही जा रही है. क्योंकि इससे एक दिन पहले देश में कोविड के 529 नए मामले दर्ज किए गए थे. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी.केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी लेटेस्ट आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 702 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिससे देश में एक्टिव मामलों की संख्या 4097 हो गई है. इसी दौरान देश में अलग-अलग राज्यों में कोविड-19 से कुल 6 लोगों की मौतें हुई हैं. कोरोना वायरस से महाराष्ट्र में 2 लोगों की मौत हुई है, जबकि दिल्ली, कर्नाटक, केरल और पश्चिम बंगाल में एक मरीज की मौत हुई है.