Thursday, September 17, 2026
Latest Post
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना
Health

कोविड-19 संक्रमण के नए वेरिएंट जेएन-1 की केरल में पुष्टि, सरकार देशभर में अलर्ट मोड पर

कोविड-19 संक्रमण के नए वेरिएंट जेएन-1 की केरल में पुष्टि, सरकार देशभर में अलर्ट मोड पर

कोविड-19 संक्रमण के नए वेरिएंट जेएन-1 की केरल में पुष्टि, सरकार देशभर में अलर्ट मोड पर

कोविड-19 संक्रमण के नए वेरिएंट जेएन-1 की केरल में पुष्टि के बाद सरकार देशभर में अलर्ट मोड पर है। पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के 335 से अधिक मामले सामने आए है। वहीं यूपी और केरल में 5 लोगों की मौत हुई है।

उधर, डब्ल्यूएचो भारत समेत कई देशों में कोरोना के बढ़ते मामलों से चिंता में है। उसने एडवाइजरी जारी करते हुए देशों से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी है।

केरल में 4 जबकि यूपी में 1 मौत की सूचना है। कोविड-19 से 5,33,316 लोगों की मौत हो चुकी है कोरोना के कारण देश में मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। वहीं, संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4.46 करोड़ (4,44,69,799) है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रीय रिकवरी दर 98.81 प्रतिशत आंकी गई है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कई देशों में कोरोना के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई है। संगठन ने सभी प्रभावित देशों से कड़ी निगरानी रखने और लगातार टेस्टिंग जारी रखने का अनुरोध किया है।