National

भारतीय प्रौद्योगिकी जगत के महत्वपूर्ण लोग CIO Klub मुंबई के 15वें वार्षिक सम्मेलन में हुए शामिल

Spread the love

आईटी उद्योग में इन्नोवेशन और सहयोग को प्रोत्साहित करने के लिए समर्पित प्रौद्योगिकी और डिजिटल लीडर्स के गैर-लाभकारी समूह, CIO एसोसिएशन ने CIO Klub मुंबई का 15वां वार्षिक सम्मेलन मनाया। CIO Klub मुंबई के वार्षिक सम्मेलन के रूप में 15 जुलाई को ताज लैंड्स एंड, मुंबई में मनाए गए इस आयोजन में CIO Klub के भारत के विभिन्न हिस्सों से प्रौद्योगिकी क्षेत्र के 200 से भी ज्यादा लीडर्स इकट्ठा हुए।

इसके अतिरिक्त, इसमें अतिथियों के बीच विभिन्न सत्रों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, रोबोटिक्स, क्लाउड ऑर्केस्ट्रेशन, स्मार्ट शहरों, साइबर सुरक्षा आदि मुद्दों पर महत्वपूर्ण चर्चाएं भी आयोजित की गयीं।

CIO Klub मुंबई के अध्यक्ष श्री अविनाश वेल्हल, CIO Klub मुंबई के सचिव श्री के आर सी मूर्ति, CIO Klub मुंबई के कोषाध्यक्ष श्री निनद राजे, CIO Klub मुंबई के उपाध्यक्ष श्री निहार पाथरे एवं मुंबई क्षेत्र परिषद की कार्यकारी समिति के अन्य सदस्य जैसे श्री सुनील मेहता, श्री प्रसाद पुडिपेड्डी, श्रीमती शोभना लेले, श्री अमित जाओकर, श्री जयेंद्र सदाये और श्री अमित मधन सम्मेलन के कुछ प्रमुख मेजबान रहे। इनके साथ-साथ, CIO Klub मुंबई की गवर्निंग बॉडी ने भी प्रौद्योगिकी जगत के दिग्गजों की इस सभा की शोभा बढ़ाई।

CIO Klub के मुंबई क्षेत्रीय परिषद ने कहा, “एक समृद्ध सांस्कृतिक विरासत वाले मुंबई महानगर ने बीते कुछ दशकों में महत्वपूर्ण प्रौद्योगिक प्रगति देखी है। जैसा कि CIO Klub मुंबई प्रौद्योगिक उन्नति को समर्पित अपनी 15वीं वर्षगांठ मना रहा है, इसलिए हम CIO एसोसिएशन से जुड़े उन सभी टेक्नोक्रेट्स का आभार प्रकट करते हैं, जिन्होंने भारतीय तकनीकी क्रांति को दिशा दिखाई है। इस महत्वपूर्ण अवसर पर श्री यशस्वी यादव जी का हमारे बीच होना हमारे लिए बड़े सम्मान की बात है।”

CIO Klub भारत और मध्य-पूर्व के प्रमुख टेक्नोक्रेट्स द्वारा शुरू की गई एक पहल है, जिसमें विविध औद्योगिक क्षेत्रों के CIOs, CISOs और मुख्य डिजिटल अधिकारी शामिल हैं। CIO Klub मुंबई प्रति वर्ष इस भव्य वार्षिक सम्मेलन का आयोजन करता है, जो अब वर्ष का सबसे प्रत्याशित कार्यक्रम बन गया है। इस वर्ष का सम्मेलन तकनीक की “भविष्यवादी थीम” पर आधारित था।

मुंबई का उत्साहपूर्ण शहर, जिसे अक्सर “सपनों का शहर” भी कहा जाता है, अपने अंदर एक ऐसी जीवंत संस्कृति को समाए हुए है, जो इसकी समृद्ध विरासत और प्रौद्योगिक प्रगति को दर्शाती है। सम्मेलन के दौरान CIO Klub के साझेदारों ने कॉरपोरेट और स्टार्ट अप्स दोनों के लिए भारतीय आईटी और व्यवसायिक क्षेत्र की बहुत से समसामयिक परेशानियों के लिए अपने तकनीकी समाधान भी प्रस्तुत किए।

CIO Klub Mumbai Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *