Madhya Pradesh

अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना

Spread the love

राजधानी भोपाल में आज दिनभर घने बादल छाए रहे। संभावित पूर्वानुमान के अनुसार बैतूल, हरदा, रायसेन, विदिशा और राजगढ़ के कई इलाकों में वर्षा या गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की आशंका है।

प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान नर्मदापुरम, रीवा, जबलपुर, इंदौर, ग्वालियर और उज्जैन संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई। वहीं, प्रदेश के पूर्वी निचले इलाकों में अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना है।

क्षेत्रीय मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पन्ना, दमोह, टीकमगढ़ और निवाड़ी में कहीं-कहीं अति भारी वर्षा, झोंकेदार तेज हवाएं और वज्रपात की चेतावनी जारी करते हुए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। जबकि भोपाल, विदिशा, रायसेन, बुरहानपुर, खंडवा सहित आसपास के अन्य इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

प्रदेश में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस श्योपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस धार में दर्ज हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *