BHOPAL

सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम हिन्दी को बढ़ावा देने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य कर रहे

Spread the love

“नगर राजभाषा कार्यान्वयन समितियां राजभाषा के कार्यान्वयन की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करती हैं। सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में राजभाषा निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर है|

ये विचार महाप्रबंधक बीएसएनएल एवं अध्यक्ष नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (उपक्रम) भोपाल मिथिलेश कुमार मुख्य ने नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (उपक्रम) की 54 वीं छमाही बैठक में व्यक्त किए। उन्होंने कहा की नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (उपक्रम) भोपाल भी सार्वजनिक क्षेत्रों के 27 उपक्रम सदस्यों के साथ अपने इस दायित्व के प्रति पूर्ण जागरूक एवं गंभीर है।

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (उपक्रम) की 54 वीं छमाही बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और राष्ट्रगीत “वंदे मातरम” के साथ हुआ। अपने स्वागत वक्तव्य में रेल विकास निगम लिमिटेड के मुख्य परियोजना प्रबन्धक राघवेंद्र सारस्वत ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम हिन्दी को बढ़ावा देने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य कर रहे हैं।

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति के सचिव आनंदकृष्ण ने बैठक की कार्यवाही के प्रारम्भ में संघ की राजभाषा नीति, राजभाषा वार्षिक कार्यक्रम 2026-27 तथा आगामी सितंबर माह में मुंबई में होने वाले अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन के विषय में जानकारी दी।

कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नरेंद्र सिंह मेहरा, उपनिदेशक (कार्यान्वयन) राजभाषा विभाग गृह मंत्रालय ने राजभाषा की प्रगामी रिपोर्ट की समीक्षा करते हुए अनेक बहुमूल्य सुझाव दिए।

बैठक में 01 अक्टूबर 2025 से 31 मार्च 2026 की छमाही अवधि में श्रेष्ठ कार्य करने वाले कार्यालयों को पुरस्कृत किया गया। प्रथम पुरूस्कार इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड एवं हडको को दिया गया, वहीँ द्वितीय भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड और गेल (इंडिया) लिमिटेड, तृतीय-भारत संचार निगम लिमिटेड और राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम, प्रोत्साहन पावर ग्रिड कार्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, वाप्कोस लिमिटेड, आईआरसीटीसी, राष्ट्रीय परियोजना निर्माण निगम लिमिटेड, भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड तथा न्यू भोपाल टेक्सटाइल्स मिल को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *