भगवान जगन्नाथ की निकली नगर भ्रमण, शोभायात्रा में लाखों लाेग हुए शामिल
भगवान जगन्नाथ की निकली नगर भ्रमण शोभायात्रा, नर नारियों ने खींची रस्सी, भगवान को पहुँचाया वापस मंदिर
जगह जगह रथयात्रियों का स्वागत, आरती और पूजन, भीड़ के कारण जगह जगह जाम
विजय शंकर
पटना सिटी। दीवान मुहल्ला नौजर घाट स्थित ऐतिहासिक प्राचीन जगन्नाथ मंदिर से भगवान जगन्नाथ की नगर भ्रमण शोभायात्रा बाजे गाजे के साथ निकाली गयी। रथ पर विराजमान भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा की प्रतिमा अलौकिक छटा पेश कर रही थी। रथ को आकर्षक ढंग से सजाया गया था।शोभायात्रा मे हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालु रथ को खींचते नजर आए। एक तरफ महिला की टोली और दूसरी तरफ युवाओं वी पुरुषों की टोली ने मिलकर कई किलोमीटर की यात्रा पूरी की मगर भक्तों को पैदल चलने का एहसास तक नहीं हुआ । महिला मंडली भगवान के भजन कीर्तन करते चल रही थी। भगवान के जयकारे भी लगाते चल रहे थे। शोभायात्रा को लेकर श्रद्धालुओ मे खासा उत्साह देखा गया। शोभायात्रा पुरानी सिटी कोर्ट, भद्रघाट, गायघाट, चैतन्य मंदिर पहुंची। इसके बाद नया गांव चैलीटाड़, मीना बाजार, पश्चिम दरवाजा, राधा कृष्ण मंदिर होते हुए वापस मंदिर लौटी। रास्ते मे विभिन्न संगठनों की ओर से स्वागत किया गया। शोभायात्रा के मंदिर पहुंचने पर मंदिर में पुजारी आचार्य विष्णुकांत झा की देखरेख मे पूजा अर्चना हुई। शोभायात्रा में महाराजा कुवंर रूप नारायण सिंह ट्रस्ट के उपाध्यक्ष कमल नयन श्रीवास्तव, सचिव संजय कुमार सिन्हा, नवीन कुमार सिन्हा, मोहन निषाद, अजय आजाद, पंकज गुप्ता, अरुण कुमार, लड्डू चंद्रवंशी, अनूप सिन्हा,रवि शर्मा, अमित गुप्ता, अमरनाथ, मनोज मिश्र, सौरव आनंद, शंकर पांडे, सन्नी सिन्हा, अनुराधा सिन्हा, राकेश कुमार समेत शामिल थे।
शोभायात्रा निकलने से पहले मंदिर में राधाकुंज बिहारी मठ के परमपूज्य भक्ति प्रमोद भागवत स्वामी महाराज की कथा हुई। नगर
भ्रमण शोभायात्रा के मंदिर वापस लौटने पर महाआरती व भंडारा हुआ। आयोजन में विधायक रतनेश कुमार, महापौर सीता साहू, महंत विजय शंकर गिरि, पार्षद नीलम कुमारी समेत अन्य मंदिर अन्य प्रबुद्ध मंदिर पहुंच दर्शन पूजन की।
वापस मंदिर परिसर में लौटने के बाद भगवान का भोग लगाया गया और फिर आरती की गई । आरती के बाद भंडारा प्रसाद का वितरण शुरू किया गया जिसमें करीब दस हजार भक्तों, रथयात्रियों, श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पिछले वर्ष भंडारे में हुई अव्यवस्था के बाद इस बार भंडारे की अच्छी व्यवस्था की गई ताकि कि भक्त को प्रसाद पाने में परेशानी नहीं हो। असामाजिक तत्वों में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में शामिल भक्तों को भी नहीं छोड़ा और भीड़ का फायदा उठाते हुए दो महिलाओं के गले से सोने का चेन झटक लिए। भक्तों के तीन मोबाइल भी जेब से ले भागे । सिटी अनुमंडलाधिकारी की चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था, भरी बलों की तैनाती के कारण कोई अप्रिय घटना नहीं घटी, जबकि लाखों भक्त नाचते गाते भक्ति में सराबोर रहे ।
