Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश: कई जिलों में वर्षा, गरज-चमक, वज्रपात तथा तेज हवा चलने की संभावना

Spread the love

प्रदेश के अधिकांश जिलों में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है| बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण मानसून की सक्रियता बढ़ गयी है जिससे प्रदेश के अधिकांश जिलों में कही जोरदार तो कही- कहीं रिमझिम बारिश हो रही है| राजधानी भोपाल में भी आज दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही|

मानसून की सक्रियता के कारण अगले कुछ दिनों में बारिश का दौर इसी प्रकार से जारी रहने का अनुमान है| मौसम विभाग ने छिंदवाड़ा जिले में रेड अलर्ट जारी किया है| जिले के विभिन्न स्थानों में अत्यधिक भारी वर्षा, झंझावत, वज्रपात और तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं नर्मदापुरम, बैतूल, सिवनी और पांढुर्णा जिलों में कहीं-कहीं अति भारी वर्षा, झंझावत, वज्रपात तथा तेज हवाएं चल सकती हैं| विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई जिलों में वर्षा, गरज-चमक, वज्रपात तथा तेज हवाएं चलने की संभावना है। कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा होने का अनुमान है।

इसके अलावा पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, उज्जैन, ग्वालियर, रीवा, जबलपुर, शहडोल और सागर संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर तथा चंबल संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई। वहीं प्रदेश के शेष संभागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस खजुराहो (छतरपुर) में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस खंडवा में रिकॉर्ड किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *