Wednesday, September 16, 2026
Latest Post
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना
Others

बचपन की यादों, रिश्तों की खूबसूरती, अधूरे सपनों,के बीच संगीतमयी शाम ने बांधा शमा

बचपन की यादों, रिश्तों की खूबसूरती, अधूरे सपनों,के बीच संगीतमयी शाम ने बांधा शमा

बचपन की यादों, रिश्तों की खूबसूरती, अधूरे सपनों,के बीच संगीतमयी शाम ने बांधा शमा

शहर में आयोजित थियेट्रिकल म्यूज़िकल स्टोरीटेलिंग शो ‘अभी की दुनिया’ ने दर्शकों को एक यादगार और भावनात्मक अनुभव प्रदान किया। शो के आयोजक अभिनव सिंह कौरव के संगीत, थिएटर और स्टोरीटेलिंग के अनोखे मेल से सजे इस शो को दर्शकों ने भरपूर सराहना दी और पूरे कार्यक्रम के दौरान सभागार तालियों की गूंज से गूंजता रहा।
अपनी तरह की इस अनूठी प्रस्तुति में एक ही कलाकार ने स्टोरीटेलिंग, निर्देशन और संगीत का शानदार संयोजन प्रस्तुत किया। लाइव बैंड के साथ ओरिजिनल और लोकप्रिय गीतों, प्रभावशाली थिएट्रिकल प्रस्तुति, आकर्षक लाइटिंग और विजुअल्स ने दर्शकों को शुरुआत से अंत तक बांधे रखा और उन्हें एक भावनात्मक व सिनेमाई यात्रा का हिस्सा बनाया।
शो के आयोजक अभिनव सिंह कौरव का कहना है शो में बचपन की यादों, रिश्तों की खूबसूरती, अधूरे सपनों, संघर्षों, उम्मीदों और जीवन के छोटे-बड़े अनुभवों को बेहद संवेदनशील और मनोरंजक अंदाज़ में मंच पर प्रस्तुत किया गया। हास्य, संगीत और दिल को छू लेने वाली कहानियों के इस अनूठे संगम ने दर्शकों को हंसाया, भावुक किया और कई यादगार पल दिए।