सोमवार दिनांक 05 मई 2025 को मां बगलामुखी प्रकटोत्सव मनाया जावेगा। समिति की बैठक में निर्णय लिया गया है कि मंदिर के समस्त पंडितजनों को माता रानी के उत्सव में रहना अनिवार्य होगा, प्रातः 7.00 बजे से माता रानी के दर्शन व हवन होगे । हवन का समय प्रातः 07.00 बजे से प्रातः 10.00 बजे तक 10.00 बजे से प्रातः 11.30 बजे तक अभिषेक का कार्यक्रम रहेगा। 11.55 शिखर पर ध्वजा चढ़ाई जाएगी , पश्चात महाआरती होगी, छप्पन भोग व भंडारा सुचारू रूप से प्रारंभ होगा। महाआरती के पश्चात हवन प्रारंभ होगे जो दोपहर 3.00 बजे तक चलेंगे। सांवरिया नाथ मंदिर से दोपहर 4.00 बजे समारोह शुरू होगा जो शाम 7.00 बजे विभिन्न मार्ग से होता हुआ माँ बगलामुखी मंदिर पहुंचेगा। शाम 7.30 बजे आरती होगी, आरती के पश्चात हवन शुरू होंगे। नगर पंचायत द्वारा सम्मान समारोह होगा
धूमधाम से मनाया जायेगा माँ बगलामुखी प्रकटोत्सव
Maa Baglamukhi Prakatotsav will be celebrated with great pomp