Thursday, September 17, 2026
Latest Post
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना
BHOPAL

डॉ. सुदाम खाड़े को माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय के कुलगुरू का अतिरिक्त प्रभार

डॉ. सुदाम खाड़े को माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय के कुलगुरू का अतिरिक्त प्रभार

मध्यप्रदेश शासन ने राज्य के आयुक्त जनसम्पर्क डॉ. सुदाम खाड़े को अपने वर्तमान कर्त्तव्यों के साथ कुलगुरू, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्व विद्यालय भोपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। राज्य शासन द्वारा डॉ. खाड़े को प्रो. डॉ. के.जी. सुरेश का कार्यकाल समाप्त होने से नियमित कुलगुरू की नियुक्ति तक के लिये यह प्रभार सौंपा गया है।डॉ. सुदाम खाड़े प्रो. (डा.) केजी सुरेश का स्थान लेंगे। डॉ.सुदाम खाड़े यह पद नियमित कुलगुरू की नियुक्ति होने तक संभालते रहेंगे.

  आज दोपहर बाद मध्य प्रदेश शासन ने यह आदेश जारी करते हुए बताया है कि वर्तमान कुलगुरु माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता संचार विश्वविद्यालय प्रो (डा) केजी सुरेश का कार्यकाल आगामी 15 सितम्बर 2024 को समाप्त हो रहा है। 

  डॉ. खाड़े के पास वर्तमान में आयुक्त-सह-सचिव जनसम्पर्क और प्रबंध संचालक म.प्र. माध्यम का दायित्व है।