BHOPAL

श्री प्रभात झा ने संगठन को सशक्त बनाने के लिए यादगार सेवाएं दीं, उन्होंने एक आदर्श जीवन जिया: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Spread the love

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वरिष्ठ नेता श्री प्रभात झा के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्री प्रभात झा एक सजग़ जनप्रतिनिधि के साथ ही प्रख्यात लेखक और राष्ट्रवादी विचारक भी थे। उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया। इनमें राज्यसभा सदस्य और मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की भूमिकाएं भी शामिल हैं। डॉ. यादव ने कहा कि उनका प्रभात जी के साथ कई वर्ष का संबंध रहा। उन्होंने एक आदर्श जीवन जिया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्री झा ने अपने राजनीतिक जीवन में मीडिया के साथ आवश्यक समन्वय को हमेशा प्राथमिकता दी। वे निरंतर अध्यनन करते रहते थे। उन्होंने संगठन को सशक्त बनाने के लिए यादगार सेवाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से स्व.प्रभात झा की आत्मा की शांति और उनके परिजन, प्रशंसक और विशाल मित्र समूह को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने के लिए प्रार्थना की है।

श्री झा का निधन राजनैतिक जगत और समाज के लिए अपूरणीय क्षति: उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

उप-मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने वरिष्ठ नेता, मध्यप्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य, श्री प्रभात झा के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ राजनीतिज्ञ, पत्रकार, लेखक और विचारक श्री झा का निधन राजनीतिक जगत और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने राष्ट्र-सेवा में आजीवन समर्पित रहे कर्मठ व्यक्तित्व श्री प्रभात झा को श्रद्धांजलि अर्पित की है। उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने, परिजन और समर्थकों को यह विकट दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

स्व.श्री झा की नेतत्व क्षमता को हमेशा याद रखा जायेगा: मंत्री श्री विजयवर्गीय

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्व.श्री प्रभात झा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा है कि स्व.श्री झा के समर्पण भाव से प्रदेश में भाजपा संगठन को बहुत मजबूती मिली है। स्व.श्री झा ने राज्यसभा के सदस्य होंने के नाते भी मध्यप्रदेश के विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उनकी नेतत्व क्षमता को हमेशा याद रखा जायेगा। नगरीय विकास मंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *