Saturday, September 12, 2026
Latest Post
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना
Karnataka

बिजली के तार पर फंसे कबूतर को बचाने में बच्चे की मौत

बिजली के तार पर फंसे कबूतर को बचाने में बच्चे की मौत

बिजली के तार पर फंसे कबूतर को बचाने में बच्चे की मौत

कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में एक बालक की बिजली के झटके से मौत हो गई। हाई-टेंशन बिजली के तार पर फंसे कबूतर को बचाने के लिए बिजली के खंभे पर यह लड़का चढ़ा हुआ था लेकिन उसकी कंरट लगने से मौत हो गई। घटना बुधवार को हनुमानपुरा गांव में घटी, मृतक की पहचान छठी कक्षा के छात्र 12 वर्षीय रामचंद्र के रुप में हुई है। पुलिस के अनुसार, लड़के ने बिजली के खंभे पर लगे हाईटेंशन तार पर एक कबूतर को फंसे हुए देखा। बहादुर बच्चा कबूतर को बचाने के लिए बिजली के खंभे पर चढ़ गया और खुद भी करंट की चपेट में आ गया। बहादुर बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई और उसका शव खंभे पर ही लटक गया।