Wednesday, September 16, 2026
Latest Post
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना
Delhi

अरविंद केजरीवाल ने कोर्ट में दाखिल की एक नई याचिका

अरविंद केजरीवाल ने कोर्ट में दाखिल की एक नई याचिका

अरविंद केजरीवाल ने कोर्ट में दाखिल की एक नई याचिका

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राउज एवेन्यू कोर्ट में एक नई याचिका दाखिल की है. सीएम केजरीवाल ने अपनी इस याचिका में जेल में इंसुलिन देने की मांग की है. इस मामले की सुनवाई राउज एवेन्यू कोर्ट में शुक्रवार को दोपहर 2 बजे हो सकती है. आम आदमी पार्टी ने इसकी जानकारी दी है.

पूर्व में दिल्ली हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर कर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को असाधारण अंतरिम जमानत दिये जाने का अनुरोध किया गया है. याचिका में कहा गया है कि जेल में केजरीवाल की सुरक्षा खतरे में है क्योंकि वह दुर्दांत अपराधियों के साथ कैद हैं. अरविंद केजरीवाल कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं. दिल्ली के सीएम केजरीवाल को ईडी ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था. दिल्ली शराब घोटाला केस में ही मनीष सिसोदिया भी गिरफ्तार हो चुके हैं और वह भी अभी न्यायिक हिरासत के तहत जेल में बंद हैं.