Wednesday, September 16, 2026
Latest Post
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना
BHOPAL

कोकता गोविंदपुरा में शीघ्र शुरू होगा अस्पताल, उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने दिये जरूरी निर्देश

कोकता गोविंदपुरा में शीघ्र शुरू होगा अस्पताल, उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने दिये जरूरी निर्देश

132 विभूतियों को किया जाएगा सम्मानित, उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने दी बधाई

कोकता गोविंदपुरा में 100 बिस्तर का अस्पताल शीघ्र शुरू होगा। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वंतत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर के अनुरोध पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने अस्पताल शुरू करने के लिये अधिकारियों को निर्देश दिये।

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती गौर ने मंत्रालय में उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल के साथ बैठक में बताया कि कोकता में 100 बिस्तर के अस्पताल भवन का निर्माण हो चुका है। नवनिर्मित अस्पताल के भवन में चिकित्सा उपकरणों अन्य व्यवस्थाओं के साथ मेडिकल स्टाफ की पदस्थापना की जाना है। उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित कर अस्पताल प्रारंभ करने को कहा।