Wednesday, September 16, 2026
Latest Post
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना
Madhya Pradesh

अमित शाह कमलनाथ पर हमलावर: इधर-उधर की बात न करें और सिर्फ जनता को इतना बताएं कि मध्यप्रदेश का काफिला क्यों लूटा

अमित शाह कमलनाथ पर हमलावर: इधर-उधर की बात न करें और सिर्फ जनता को इतना बताएं कि मध्यप्रदेश का काफिला क्यों लूटा

अमित शाह कमलनाथ पर हमलावर: इधर-उधर की बात न करें और सिर्फ जनता को इतना बताएं कि मध्यप्रदेश का काफिला क्यों लूटा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के पूर्व आज प्रदेश की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार और दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों दिग्विजय सिंह और कमलनाथ पर ताबड़तोड़ हमले बोलते हुए कहा कि ये नेता इधर-उधर की बात न करें और सिर्फ जनता को इतना बताएं कि मध्यप्रदेश का काफिला क्यों लूटा।

श्री शाह यहां राज्य सरकार के 20 वर्ष के कार्यकाल की रिपोर्ट प्रस्तुत करने आए थे। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पार्टी की प्रदेश इकई के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा भी उपस्थित थे।

भाजपा के ‘गरीब कल्याण अभियान’ के तहत जारी की गई इस रिपोर्ट के संबंध में श्री शाह ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कांग्रेस के मध्यप्रदेश से जुड़े दोनों वरिष्ठ नेताओं को जम कर निशाने पर लिया। उन्होंने श्री सिंह के संदर्भ में कहा कि ‘मिस्टर बंटाधार’ की सरकार के बाद जब से प्रदेश में 2003 से भाजपा सरकार आई है, तब से बिजली, पानी, सड़क से लेकर कानून-व्यवस्था तक के आमूलचूल बदलाव आया है। उन्होंने आंकड़ों के माध्यम से दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों से विकास को लेकर लगातार सवाल किए।

उन्होंने कहा कि 2003 के पहले वे कई बार गुजरात के दाहोद के रास्ते उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर के दर्शन के लिए आते थे। उस समय दाहोद तक तो गाड़ी में बहुत अच्छी नींद आती थी, लेकिन गाड़ी के मध्यप्रदेश में प्रवेश करते ही सड़क के गड्ढों के कारण आंख खुल जाती थी।

इसी तरह उन्होंने श्री कमलनाथ पर हमला बोलते हुए कहा कि जिन्होंने कभी हल हाथ में नहीं लिया, वे श्री कमलनाथ न्यूनतम समर्थन मूल्य पर भाजपा सरकार से सवाल कर रहे हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कांग्रेस के नेताओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे इधर-उधर की बात न करें और आरोपों के माध्यम से गुमराह नहीं करते हुए ये बताएं कि मध्यप्रदेश का काफिला कांग्रेस ने क्यों लूटा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारें जवाबदेही में यकीन रखती हैं और इसीलिए आज उन्होंने सरकार के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया है। इसी क्रम में उन्होंने कांग्रेस नेताओं से कहा कि वे भी अपने 50 साल से ज्यादा के शासनकाल का रिपोर्ट कार्ड पेश करें। कांग्रेस ने प्रदेश के साथ जो अन्याय किया है, कांग्रेस उसका भी हिसाब दे।

उन्होंने आंकड़े प्रस्तुत करते हुए कहा कि 2004 से 2014 तक केंद्र में मनमोहन सरकार के समय प्रदेश को एक लाख 98 हजार करोड़ रुपए की राशि जारी की गई, वहीं नरेंद्र मोदी सरकार ने 2014 से 2023 तक के समय में आठ लाख 33 हजार करोड़ रुपए प्रदेश को दिए।

श्री शाह ने आरोप लगाया कि 15 महीने की कमलनाथ सरकार ने मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान सरकार द्वारा चलाए जा रहे गरीब कल्याण अभियान को ‘अपाहिज’ कर दिया। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर लगातार घोटालों में लिप्त रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब ये जनता को तय करना है कि उसे घोटालों की सूची में शामिल होना है या सबसे विकसित राज्यों में सूची में आना है।

भारतीय जनता पार्टी, मध्यप्रदेश के आज ही से शुरु हो रहे सदस्यता अभियान के संदर्भ में श्री शाह ने जनता से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में भाजपा में शामिल हों।

amit2