Wednesday, September 16, 2026
Latest Post
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना
Madhya Pradesh

महिलाएँ सशक्त होंगी तो प्रदेश मजबूत होगा

राज्य मंत्री श्री पटेल ने किये 5 करोड़ के कार्यों का भूमि-पूजन/लोकार्पण

महिलाएँ सशक्त होंगी तो प्रदेश मजबूत होगा

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वंत्रत प्रभार) श्री रामखेलावन पटेल ने कहा है कि महिलाएँ आर्थिक रूप से सशक्त होंगी तो प्रदेश मजबूत होगा। राज्य सरकार ने इस बात को ध्यान में रखते हुए महिलाओं के हितों में योजनाएँ बनाई हैं। प्रदेश में पात्र महिलाओं के बैंक खाते में लाड़ली बहना योजना में प्रतिमाह 1000 हजार रूपये की राशि जमा कराई जा रही है। राज्य मंत्री श्री पटेल रविवार को सतना जिले के राम नगर विकासखंड के ग्राम पंचायत अमुआ टोला में विकास पर्व के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने 5 करोड़ रूपये की लागत के ग्राम सुलखमा, बड़ा इटमा, मिरगौती, महूहा टोला में पहुँच मार्गों का भूमि-पूजन और लोकार्पण भी किया।

राज्य मंत्री श्री पटेल ने ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी समस्या सुनकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिये।