Thursday, September 17, 2026
Latest Post
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना
International

हम देश का सम्मान और प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं- राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह ने कहा, ‘हम देश का सम्मान और प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। अगर इसके लिए एलओसी पार करना हो, तो हम वह भी करने के लिए तैयार हैं।

हम देश का सम्मान और प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं- राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भारत के मान और प्रतिष्ठा के लिए नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार करने की तैयारी के बयान पर पाकिस्तान तिलमिला गया है। पड़ोसी देश ने राजनाथ सिंह की उस टिप्पणी की निंदा करते हुए कहा, ‘युद्ध भड़काने वाली बयानबाजी’ क्षेत्रीय शांति एवं स्थिरता के लिए खतरा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए गुरुवार को इस्लामाबाद में विदेश कार्यालय ने कहा कि पाकिस्तान किसी भी आक्रामकता के खिलाफ अपनी रक्षा करने में पूरी तरह सक्षम है। एक बयान में कहा गया, ‘हम भारत को अत्यधिक सावधानी बरतने की सलाह देते हैं क्योंकि उसकी आक्रामक बयानबाजी क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए खतरा है और दक्षिण एशिया में रणनीतिक माहौल को अस्थिर करने वाली है।’

राजनाथ सिंह ने कहा, ‘हम देश का सम्मान और प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। अगर इसके लिए एलओसी पार करना हो, तो हम वह भी करने के लिए तैयार हैं। अगर हमें उकसाया गया और जरूरत पड़ी तो हम एलओसी को पार कर जाएंगे।’ उन्होंने कहा कि सशस्त्र बलों को ‘राष्ट्र के दुश्मनों’ का खात्मा करने के लिए खुली छूट दी गई है।