~800 वर्गफुट में निर्मित लैबोरेटरी संगीता हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड के परिसर में स्थित है।
धनबाद, झारखंड : भारत में अग्रणी डायग्नोस्टिक सेवा प्रदाता मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर लिमिटेड ने झारखंड के धनबाद में 800 वर्ग फुट में फैले एक उन्नत डायग्नोस्टिक परीक्षण केंद्र के शुभारंभ की घोषणा की, लैबोरेटरी में त्वरित समय और उच्च गुणवत्ता वाली रिपोर्ट के साथ प्रतिदिन 450 से अधिक परीक्षण करने की क्षमता है।
अपने अस्पताल के परिसर में बिल्कुल नई प्रयोगशाला का उद्घाटन करते हुए, संगीता हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक डॉ. संजीत किशोर करण और डॉ. संगीता करण ने टिप्पणी की:
“हम हमारे साथ सहयोग करने और धनबाद में मरीजों की सेवा करने के लिए अपने अस्पताल में मेट्रोपोलिस के नए और उन्नत डायग्नोस्टिक सेंटर का स्वागत करते हैं। जैसे-जैसे लोग अपने स्वास्थ्य और जांच के प्रति अधिक जागरूक हो रहे हैं, किसी भी बीमारी के बाद के चरणों की जटिलताओं से बचने के लिए समय पर बचाव भी उतना ही महत्वपूर्ण है, और शहर में ऐसी प्रतिष्ठित नेशनल डायग्नोसस्टिक चेन का मौजूद होना आश्वसस्तऔ करने वाला है। इसके साथ, हम शहर के नागरिकों से नियमित आधार पर अपने और अपने परिवार के लिए आवश्यक परीक्षण करवाने का आग्रह करते हैं।
मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, श्री सुरेंद्रन चेमेनकोट्टिल ने कहा: “नई लैब का लॉन्च देश भर के टियर 2 और टियर 3 शहरों में हमारी विश्व स्तरीय डायग्नोस्टिक सेवाओं को बढाने के हमारे मिशन के अनुरूप है। धनबाद में हमारी उपस्थिति शहर के लिए अच्छे स्वास्थ्य का उपहार होगी। बदलाव के समय, सटीकता और स्मार्ट रिपोर्टिंग के माध्यम से, मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर लोगों और अंततः समाज को उत्तूम तरीके से स्व्स्थट बनाने में सहायता करता है। हर दिन, मेट्रोपोलिस की प्रत्येक शाखा नवीनतम अत्याधुनिक तकनीक और अनुभवी डॉक्टरों की सहायता से सार्वजनिक स्वास्थ्य के लाभ के लिए उच्च गुणवत्ता वाली सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
डॉ. कुमार योगेश, प्रयोगशाला प्रमुख – एचएलएम धनबाद, मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर लिमिटेड, ने टिप्पणी की: “यह मेट्रोपोलिस डायग्नोस्टिक परीक्षण केंद्र उचित लागत पर रूटीन पैथोलॉजी से लेकर उन्नत मॉलीक्यू लर डायग्नोस्टिक्स तक कई प्रकार के परीक्षण करने के लिए अच्छी तरह से सुसज्जित है। धनबाद में इस प्रयोगशाला के माध्यम से, हम स्थानीय अस्पतालों, विशेषज्ञों, सामान्य चिकित्सकों और सरकार के साथ जुड़कर, झारखंड के आसपास के अन्य परीक्षण केंद्रों के साथ साझा जिम्मेदारियां लेकर रोमांचित हैं। रोग की पहचान के सभी चरणों में रोगियों की सहायता करने की हमारी प्रतिबद्धता अटूट बनी हुई है।
दशकों के अनुभव के साथ, मेट्रोपोलिस लेबोरेटरीज ने भारत और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई गुणवत्ता मान्यताएं अर्जित की हैं। मेट्रोपोलिस ने एक्सटेंसिव टेस्ट मेनू के लिए ईमानदारी से यह इंडियन रेंज विकसित की है, जिसका उपयोग अब देश भर में हजारों प्रयोगशालाओं द्वारा किया जा रहा है।
नई मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर लिमिटेड लैब- संगीता हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड, पार्क मार्केट, हीरापुर, धनबाद, झारखंड, 826001 में स्थित है।

